Type Here to Get Search Results !

वद्ध आश्रम में बुजुर्गों का सम्मान किया गया

 अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस  पर वृद्धाश्रम बसेरा में हुआ वृद्धजनों का सम्मान

------ 

    देवास 01 अक्टूबर 2022/ वृद्धाश्रम अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस  पर वृद्धाश्रम बसेरा  वृद्धजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एडीजे श्रीमती  निहारिका सिंह,  उप संचालक सामाजिक न्याय  श्री आरके जोशी, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय देवास एवं समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन अधिकारी श्री राघवेंद्र सेन  द्वारा निवासरत जनों का सम्मान किया गया। साथ ही वृद्ध दादी  धापू बाई चौहान उम्र 105 वर्ष निवासी कालूखेड़ी देवास एवं वृद्ध दादा श्री जगन्नाथ  बोडाना उम्र उम्र 102 वर्ष का साल श्रीफल एवं नगद राशि 01 हजार रुपये भेंट कर शतायु सम्मान किया। सभी अतिथि द्वारा इस मौके पर वृद्धाश्रम में निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने वाले डॉक्टर इकबाल कुरैशी  का भी साल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में आभार प्रबंधक दिनेश चौधरी ने व्यक्त किया।