Type Here to Get Search Results !

हाटपिपलिया विधानसभा के 32 गांव के किसान लैंड पुलिंग योजना के विरोध में देवास शहर में करेंगे ट्रैक्टर मार्च

 आज 15 तारीख को देवास में सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर घुसेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। विदित है को 32 गांव की जमीन लैंड पूलिंग योजना के तहत अधिग्रहण की जानी है जिसका विरोध किसान कर रहे हैं। किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च शुरू हो गया है बाईपास की ओर ट्रैक्टर चालक देवास शहर को घेरने हेतु बढ़ रहे हैं पुलिस व प्रशासन भी मुस्तैद है हो सकता है कि पुलिस व प्रशासन किसानों के ट्रैक्टरों को शहर के बाहर बाईपास पर ही रोक दे हाटपिपलिया विधानसभा अंतर्गत आने वाले 32 गांव के विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी दृष्टि इस घटनाक्रम पर बनाए हुए हैं और पल-पल की रिपोर्ट ले रहे सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश शासन यह लैंड पूलिंग योजना रद्द कर सकता है इसीलिए शायद मालवा प्रांत के किसान संघ को आगे कर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिससे कि किसानों को यह संदेश दिया जा सके कि मध्यप्रदेश शासन किसानों के प्रति गंभीर है और 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका कोई प्रतिकूल असर ना हो क्योंकि पिछली बार 2018  विधानसभा चुनाव में किसानों वह आदिवासियों के विरोध के कारण भारतीय जनता पार्टी को अपनी सत्ता गंवानी पड़ी थी इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोई भी ऐसी योजना या कार्य नहीं करना चाहेंगे जो उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रतिकूल असर दे सके