Type Here to Get Search Results !

शासन की योजना से ग्राम मांगरोल की भगवंता भाई को मिला 1000000 का लोन अपना खुद का पत्तल दोने का लगाएगी कारखाना

 (खुशियों की दास्तां)


शासन की योजना से ग्राम आगरोद की श्रीमती भागवंता बाई को मिला 10 लाख रुपए का ऋण, दोने पत्तल का कार्य करेंगी प्रारंभ


-----------


खादी ग्रामोद्योग द्वारा हमें बनाया जा रहा है आत्मनिर्भर, अपना खुद का व्यापार/उद्योग करेंगे प्रारंभ-


हितग्राही के परिजन श्री सोलंकी


-----------


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं खादी ग्रामोद्योग को हृदय से दे रहे हैं धन्यवाद


-----------


     देवास, 01 अक्टूबर 2022/ शासन की मंशा है कि प्रदेश के प्रत्येक बेरोजगार को रोजगार मिले। इसके लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है और इन योजनाओं का लाभ पाकर हितग्राही रोजगार देने वाले बन रहे हैं। इन्हीं हितग्राहियों में देवास जिले की टोंकखुर्द तहसील के ग्राम आगरोद निवासी श्रीमती भागवंता बाई है। जिन्हें शासन की महत्ती योजना का लाभ खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से मिला। योजना से उन्हें 10 लाख रुपए का ऋण मिला जिसमें 3 लाख 50 हजार रुपए की सब्सीडी भी प्राप्त हुई। वे बहुत खुश हैं तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा खादी ग्रामोद्योग को हृदय से धन्यवाद दे रही हैं।


      हितग्राही के परिजन श्री दिनेश सोलंकी ने बताया कि उनके परिवार में उनके भाई की पत्नी श्रीमती भागवंता बाई को 10 लाख रुपए का ऋण बैंक ऑफ इंडिया की शाखा टोंकखुर्द से प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हें 3 लाख 50 हजार रुपए की सब्सीडी भी मिली। उन्होंने बताया कि इस ऋण से वे दोने पत्तल बनाने का कार्य प्रारंभ करेंगे। वे बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही योजनाओं वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उनका परिवार बहुत खुश है और  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा खादी ग्रामोद्योग को हृदय से धन्यवाद दे रही हैं।