देवास बदमाशों के हौंसले बुलंद, थाने में सुनवाई नहीं हुई तो फरियादी पहुंचा SP के पास तब कहीं जाकर दर्ज हुई fir,वह भी मामूली धाराओं में...
26 सितंबर को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नौसराबाद इलाके में बाइक सवार दो युवक अचानक आते है और एक युवक जिसका नाम आक़िब मेव बताया जा रहा है खुलेआम अवैध पिस्टल दिखाकर एक युवक और उसके परिजनों को डराने का प्रयास करता है। बदमाश और उसके साथी एक युवक के घर पत्थर फेंकते है...
अफसोस मगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की। मामला जब आज शाम SP के पास पहुंचा तब कहीं जाकर सिविल लाइन पुलिस ने fir दर्ज की वह भी मामूली धाराओं में।
जबकि cctv फ़ुटेज में पिस्टल निकालते हुए बदमाश साफ देखा जा रहा है।आरोपी आक़िब के साथी अमन मेव ,गब्बर उर्फ ब्रूसली के द्वारा पत्थर फेंके जा रहे...
26 सितंबर को पिस्टल दिखाकर डराने वाला बदमाश 27 सितंबर को फिर मारपीट की घटना को अंजाम देने आता है......
मारपीट की घटना को गब्बर उर्फ ब्रूसली,नफिश उर्फ बचुआ,आक़िब मेव और अमन मेव ने अंजाम दिया। आरोपी आदतन बदमाश है।
मारपीट की घटना अमन शेख नामक युवक के साथ हुई है जो मानव सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है और ब्लड डोनेशन ग्रुप चलाकर हजारों लोगों का जीवन बचाने के प्रयास कर चुका है।