Type Here to Get Search Results !

नगर गौरव दिवस के उपलक्ष नौ देवियों के स्वरूप



देवासl नगर गौरव दिवस के उपलक्ष में स्थानीय विक्रम सभा भवन ऑडिटोरियम जवाहर चौक पर हस्त रंगोली से कलाकारों द्वारा नौ देवियों के स्वरूप रंगोली के माध्यम से बनाए गए जिसका एग्जीबिशन 26 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रहेगा यह  आम लोगों के लिए दोपहर पश्चात 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक खुला रहता है lहस्त रंगोली बनाई गई नौ माताओं की आकृतियों को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शनार्थी आ रहे हैं अलग-अलग कलर से हाथों से बनाई गई माता की कलाकृति कलाकार राजेश परमार ,रईस सर एवं उनकी टीम के द्वारा नगर निगम के सहयोग से बनाई गई,l इस संबंध में निगमायुक्तविशाल सिंह चौहान ने बताया 26 सितंबर से नगर गौरव दिवस देवास मैं मनाया गया इसी उपलक्ष में कलाकारों द्वारा नौ माताओं की यह तस्वीर यह आकृति बनाई गई है जिसे ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर माता के नौ रूपों का दर्शन करें और कलाकारों का हौसला बढ़ाएं यह आकृतियां स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार की गई है जो नवरात्रि के महोत्सव में एक अनूठा कार्य है