Type Here to Get Search Results !

देवास नवरात्रि पर टेकरी पर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

 नवरात्रि पर टेकरी पर की गई व्यवस्थाओं का कलेक्टर श्री शुक्ला एवं एसपी डॉ सिंह ने  लिया जायजा

-------------

      देवास 25 सितम्बर 2022/ कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला एवं एसपी डॉ शिवदयाल सिंह ने नवरात्रि पर टेकरी पर की गई  व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

        नवरात्रि 26 सितम्‍बर से  शुरू हो रही है, देवास में नवरात्रि का अलग महत्व होता है। देवास में इंदौर, उज्‍जैन और भोपाल सहित प्रदेश के अन्‍य जिलों से नागरिक माताजी के दर्शन के लिए आते है। इस वर्ष नवरात्रि पर तीन दिवसीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। देवास नगर गौरव दिवस में 26 सितम्‍बर को पुलिस परेड ग्राउंड पर  महाआरती, आतिशबाजी एवं भजन संध्‍या होगी। भजन संध्‍या में उदित नारायण  आएंगे। शहर में  दीपोत्सव मनाया जायेगा। जिसमें प्रत्‍येक घर में पांच दीपक जलाये जायेंगे।  विकास नगर स्‍टेण्डियम से माता टेकरी शंख द्वार तक 27 सितम्‍बर को चुनरी यात्रा निकले गी । चुनरी यात्रा में मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। चुनरी यात्रा में 50 हजार से अधिक शहरवासी शामिल होंगे। सभी महिलाएं लाल रंग के वेशभूषा में रहेंगी। महिलाएं कलश लेकर निकलेंगी। चुनरी यात्रा में विभिन्‍न संगठन शामिल होंगे। सभी सामाजिक संगठन चुनरी यात्रा का स्‍वागत करेंगे।  सामाजिक संगठनों द्वारा जगह जगह प्रसाद वितरण किया जाएगा। 28 सितम्‍बर को पुलिस परेड ग्राउंड में कन्या पूजन एवं कन्या भोज होगा होगा। जिसमें  51 सौ कन्याओं का भोजन होगा। नवरात्रि में 09 दिनों तक  अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्पोर्ट्स एक्टिविटी होगी,  शहर का गौरव बढाने वालो का सम्मान होगा।