देवास में शारदीय नवरात्रि में दिव्यांगजनों को टेकरी पर रोपवे से माता जी के दर्शन के लिए निर्धारित शुल्क में 50 प्रतिशत छूट
------------
कलेक्टर श्री शुक्ला ने संचालनकर्ता एजेंसी को 50 प्रतिशत की छूट दिये जाने के दिये आदेश
------------
देवास 26 सितम्बर 2022/ शारदीय नवरात्रि में दिव्यांगजनों को टेकरी पर रोपवे से माता जी के दर्शन के लिए निर्धारित शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट रहेगी। इस सबंधं में कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने शारदीय में मॉ चामुण्डा टेकरी के दर्शन के लिए संचालित रोपवे के निर्धारित शुल्क में दिव्यांगजनों(PWD) के दर्शन के लिए संचालनकर्ता एजेंसी को 50 प्रतिशत की छूट दिये जाने के लिए आदेशित किया है। शुल्क की शेष 50 प्रतिशत राशि मॉ चामुण्डा शासकीय देवस्थान प्रबंधन समिति देवास द्वारा वहन किया जायेगा।

