Type Here to Get Search Results !

देवास नगर पालिका निगम के कर्मचारियों के लिए यह दीपावली का त्यौहार फीका रहेगा इस बार

 देवास कहने को देवास नगर पालिका निगम हो गया है लेकिन यहाँ 

की स्तिथि सुधर नही रही है देवास नगर पालिका निगम के स्थायी क

कर्मचारियों के लिए इस बार की दीपावली फीकी पड़ गयी है क्योंकि

इस महीने तक स्थायी कर्मचारियों को पगार का वितरण नही किया 

गया है 

पता नही कारण क्या रहे होंगें लेकिन नगर निगम के कर्ताधर्ताओं

को यह समझना चाहिए कि नगर पालिका निगम के कर्मचारी

लोगो का भी परिवार है और ऐसे में सिर्फ अस्थायी कर्मचारियों को

वेतन वितरित कर नगर पालिका निगम खुद की पीठ ठोक रहा है

ये सभी 15000 रुपये मासिक वेतन वाले अस्थायी कर्मचारी है

जिनको वेतन दिया गया है लेकिन नगर पालिका निगम के 

स्वास्थ्य विभाग, लोकनिर्माण विभाग, जल प्रदाय विभाग

इलेक्ट्रिक विभाग  व अन्य विभागों के स्थायी कर्मचारियों को इस 

बार अपने उच्च अधिकारियों व नगर पालिका निगम के चुने हुए

पदाधिकारी से काफी समय तक उम्मीदे थी लेकिन न तो 

अधिकारियों ने व न ही चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के

दर्द को समझा और  देवास नगर पालिका निगम में इस बार की

दीपावली फीकी ही रह गयी इन विभागों के कर्मचारियों के साथ साथ नगर पालिका निगम के कार्यालय में पदस्थ स्थायी कर्मचारियों को भी इस बार वेतन नही मिला

इस बार पूरा देवास शहर दीपावली मना रहा होगा लेकिन देवास नगर पालिका निगम के स्थायी कर्मचारियों के घर की सुनी सूनी रहेगी दीपावली यह नोबत क्यो आयी इस बात की जिम्मेदारी उन अधिकारी व जन प्रतिनिधियों के लिए  बहुत गम्भीर सवाल है जोकि जनता के मन मे आ रहे है ऐसा कभी भी नहीं हुआ था कि नगर पालिका निगम में वेतन का संकट आ गया हो