Type Here to Get Search Results !

भूतड़ी अमावस्या पर वाहनो से तगड़ी वसूली

 देवास जिले के बागली विकास खण्ड के नरसिंग पूरा पंचायत के द्वारा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के वाहनों से तगड़ी वसूली की जा रही है

गौरतलब है कि शारदीय नवरात्र के पहले भूतड़ी अमावस्या पर जिले भर के व अन्य स्थानों से श्रद्धालुओं के द्वारा पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा करने का विधान है जिसके कारण भारी मात्रा में श्रद्धालुओं को पवित्र नदियों की ओर जाना पड़ता है लेकिन वहाँ पर सुविधाओं की कोई व्यवस्था नही होती है और श्रद्धालुओं को कई समस्याओं से दो चार होंना पड़ता हैं

लेकिन नरसिंग पूरा पंचायत को कोई फर्क नहीं पड़ता ओर तो ओर उन्होंने एक बोर्ड लगाया है कि आपको शिकायत करनी हो तो आप विधायक, अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नम्बर लिख कर अपनी दबंगई का सबूत भी दे रहे हैं

जितना रुपया शहरों के टोल प्लाजा पर लगता है उतना ही वसूल कर रहे हैं जहाँ टोल प्लाजा पर बाइक, तीन पहिया वाहन चालकों को छूट दी जाती है ये उनसे भी वसूली कर रहे हैं

साथ ही अन्य स्थानों पर भी अन्य सुविधाओं के लिए जम कर वसूली की जा रही हैं व इसका कोई भी हिसाब नहीं मिलता पंचायत के पदाधिकारियों के पट्ठे इस कार्य को करते हैं

देखना होगा कि जिम्मेदार लोग क्या कार्यवाही करते हैं