आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बागली में कार्यवाही कर 05 प्रकरण किये दर्ज
------------
कार्यवाही में 150 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 05 हजार किलो ग्राम महुआ लाहन किया बरामद
-------------
जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 05 लाख 30 हजार रूपए
-------------
देवास 03 मई 2024/ देवास जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्दे कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग दल और पुलिस चौकी नेवरी की संयुक्त टीम द्वारा वृत्त बागली (ब) में कार्यवाही की गई। कार्यवाही में 150 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 05 हजार किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। महुआ लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाही में कुल 05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 05 लाख 30 हजार रूपए है।
कार्यवाही में पुलिस उप निरीक्षक मयंक वर्मा, आबकारी उप निरीक्षक निधि शर्मा, राज कुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, डी.पी. सिंह, विजय कुचेरिया, दिनेश भार्गव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजा राम रैकवार, दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक बाल कृष्ण जयसवाल, राजेश जोशी, नितिन सोनी, अरविंद जिनवाल, भगत सिंह परते, निकिता परमार, सैनिक किशोर, अनिल चौहान, अनिल एवं चौकी स्टाफ शामिल था। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


