Type Here to Get Search Results !

देवास तलाक शुदा महिला ने किया महिला के मकान पर कब्जा क्षेत्रीय पुलिस नही कर रही कार्यवाही



 देवास  - तलाकशुदा बहू से परेशान होकर बुजुर्ग महिला पहुंची कलेक्टर व एसपी कार्यालय सोपा आवेदन



जानकारी देते हुए बुजुर्ग महिला मनु बाई ने बताया कि 4 साल पहले मेरे बेटे का मेरी बहू से तलाक हो गया था जिसके बाद मेरी बहू ने मेरा घर छोड़ दिया था मेरा बेटा भी देवास से बाहर रहने लगा मैं उसे मकान में अकेली रहती थी पिछले एक महीने पहले तलाकशुदा बहू मेरे घर पर आई और मेरे साथ मारपीट की व मेरे घर पर पथराव कर मुझे घर से बाहर कर दिया और मेरे घर पर कब्जा कर लिया इसकी सूचना मैं पुलिस को कई बार दी बरोठा थाना पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की जिससे परेशान होकर में आज कलेक्टर कार्यालय व देवास एसपी कार्यालय आई हूं जानकारी देते हुए बुजुर्ग महिला ने बताया कि मैं बहुत पीड़ित हूं मैं चाहती हूं कि मेरा मकान खाली करा कर मुझे दिया जाए मेरे मकान पर मेरे बेटे और मेरे बहू दोनों का कोई अधिकार नहीं है तलाकशुदा बहू से परेशान होकर बुजुर्ग महिला पहुंची कलेक्टर व एसपी कार्यालय सौंपा आवेदन

गौरतलब है कि इतने महिला सम्बन्धित कानून महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार व केंद्र सरकार ने बनाये है लेकिन उसका लाभ पीड़िताओं को नही मिलता है जबकि सुप्रीम कोर्ट की विशाखा गाइड लाइन के अनुसार पुलिस व प्रशासन को त्वरित कार्यवाही करने का अधिकार दिया गया है लेकिन यहां पर पुलिस के द्वारा कोई भी कार्यवाही नही करने पर सम्बन्धित थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक को कार्यवाही करनी चाहिए थी साथ ही वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के तहत भी कार्यवाही करते हुए बुजुर्ग महिला को  राहत प्रदान कर सकती थी ।

जब क्षेत्रीय पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं करने पर आज महिला ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा व उम्मीद की है कि अब जिले में बैठे अधिकारी इस बुजुर्ग महिला को न्याय प्रदान करेंगे व बलात कब्जा करने वाली महिला  के खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कार्यवाही करेंगे ।

सम्बन्धित थाना क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यवाही करेंगे ।