Type Here to Get Search Results !

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने अरिहंत इंजीनियरिंग और अरिहंत इण्‍डस्‍ट्री का निरीक्षण किया

 कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने अरिहंत इंजीनियरिंग और अरिहंत इण्‍डस्‍ट्री का निरीक्षण किया






------------


बांस उत्‍पाद बनाने में स्‍व सहायता समू‍ह की महिलाओं को भी जोडा जाये


------------


     देवास 11 जनवरी 2024/ कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने अरिहंत इंजीनियरिंग उज्‍जैन रोड देवास और अरिहंत इण्‍डस्‍ट्री का निरीक्षण किया। अरिहंत इंजीनियरिंग में बनाई जा रही बैम्बू प्रोसेसिंग मशीन का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि कम लागत में बैम्बू प्रोसेसिंग मशीनों निर्माण करना तारिफ के काबिल है। बांस उत्‍पाद बनाने में स्‍व सहायता समू‍ह की महिलाओं को भी जोडा जाये। निरीक्षण के दौरान अरिहंत इंजीनियरिंग संचालक श्री जम्‍बो कुमार बोथरा, नमन बोथरा और मनन बोथरा ने अरिहंत इंजीनियरिंग के संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि अरिहंत इंजीनियरिंग 19 साल से कार्यरत है, अरिहंत इंजीनियरिंग में 35 लोगो को रोजगार दिया जा रहा है। अरिहंत इंजीनियरिंग द्वारा 150 तरह की मशीने बनाई जाती है। जिनकी लागत 20 हजार से लेकर 20 लाख रूपये तक है। पहले बैम्‍बू प्रोसेसिंग मशीनों का निर्माण चीन में होता था। जिसके पार्ट भी नहीं मिलते थे। अब बैम्‍बू प्रोसेसिंग मशीनों का निर्माण देवास में ही किया जा रहा है। मशीनों के पार्टस भी उपलब्‍ध है और लागत की चाईना की मशीनों से कम है।


     निरीक्षण के दौरान बताया गया कि अरिहंत इंजीनियरिंग द्वारा भूटान, नाइजीरिया, तंजानिया, नेपाल, इजिप्‍त सहित अन्‍य देशों में भी बैम्‍बू प्रोसेसिंग मशीनों को निर्यात किया जा रहा है। बैम्‍बू प्रोसेसिंग मशीनों से 1500 तरह के प्रोडक्‍ट बनाने की योजना है। जिसमें स्‍व सहायता समूह को भी जोडा जायेगा। अरिहंत इंजीनियरिंग द्वारा बैम्‍बू के अलावा केले के पत्‍ते से फाईबर भी बनाया जा रहा है, जो कपडा बनाने एवं अन्‍य सामग्री के निर्माण में उपयोग किया जाता है।


     निरीक्षण के दौरान बताया गया कि बांस प्रोडक्‍ट बनाने वाली मशीनों के संबंध में प्रति वर्ष 500 नागरिकों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कम्‍पनियों की जरूरत के हिसाब से भी बांस प्रोडक्‍ट बनाने वाली मशीनों का निर्माण किया जाता है। अरिहंत इंजीनियरिंग से पूरे देश में जेलों और वृद्धाश्रम में मशीने पहुचाई जा रही है। जिससे जेलों में और वृद्धाश्रम में बांस के प्रोडक्‍ट बनाये जा रहे है।   


     निरीक्षण के दौरान बताया गया कि अरिहंत इंजीनियरिंग द्वारा बांस की स्‍टीक, अगर‍बत्‍ती की स्‍टीक, स्‍ट्रा, चम्‍मच, टूथब्रश, पर्दे, चटाई, बॉस्‍केट अन्‍य तरह की सामग्री बनाने की मशीनों को कम लागत में तैयार किया जाता है।