Type Here to Get Search Results !

किसानों की नष्ट हुई फसल पर मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर धरना शुरू

 किसानों की नष्ट हुई फसल पर मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर धरना शुरू



खातेगांव: प्रकृति का प्रकोप किसान पर भारी वर्षा के रूप में ऐसा बरस रहा है कि सोयाबीन और मक्का की फसल लगभग खराब हो चुकी है लेकिन प्रदेश सरकार किसानों की व्यथा को समझने को तैयार नही है। किसानों को नष्ट हुई फसल का 40 हजार प्रति हैक्टर मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी नेतृत्व में युवा साथी एवम किसान थाना परिसर के बाहर धरना शुरू किया।

       धरने की आयोजक युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजवीर कुड़िया ने बताया कि यह धरना किसानों की पहले अल्पवृष्टि और फिर अतिवृष्टि से पूर्ण रूप से खराब हो चुकी फसल पर किसान को मिलने वाले मुआवजे के अधिकार की लड़ाई है जिसे लड़ने के लिए युवा कांग्रेस संकल्पित है। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं , ये किसानो के लिए आपदा का समय है और उन्हें खेतो में उतरकर किसानों को 40 हजार प्रति हेक्टर मुआवजा देना चाहिए और फसल नुकसानी के अपने पुराने भाषण को याद करना चाहिए, पटवारी हड़ताल पर है उनकी जायज मांग को मानते हुए उन्हें सर्वे के लिए भेजना चाहिए लेकिन किसान विरोधी मुख्यमंत्री पटवारियों की सुध इसलिए नहीं ले रहे हैं क्योंकि उनकी हड़ताल टूटी तो उन्हे नष्ट हुई फसल की रिपोर्ट देनी पड़ेगी और सरकार बाध्य होगी मुआवजा देने के लिए जो सरकार नहीं चाहती। प्रदेश सरकार सदैव किसानों से छलावा करती आई है अब किसान आगामी चुनाव में उन्हें नसीहत देने को तैयार है। धरने को पीसीसी सदस्य लक्ष्मीनारायण बंडावाला, डॉ ओम पटेल, गौतम बंटू गुर्जर, मनोज होलानी , सुनील यादव, प्रहलाद पटेल जामनेर, श्रीनिवास तिवारी, जितेंद्र चोयल ,ने संबोधित किया। प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अकरम खान ने किसान हित में हर संभव लड़ाई लड़ने और धरने में आने वाले किसान, युवा साथियों का आभार माना।

    इस अवसर पर पूर्व मंडी उपाध्यक्ष कचरू पटेल, विनोद चावड़ा, शैलेश यादव, भगवान सिंह गुर्जर, भारत पटेल, श्रीनिवास पवार, मुकेश राजोरिया, दीपक मीणा, अंकित कलम,हकीम खां, मेराम धनवरे, नितिन विश्नोई, मुकेश मीणा, दीपक ओलन , पप्पू रातुंगाल, राजेश भीचर, भगतराम पटेल, संतोष धनवारे, पवन जाट, धर्मेंद्र पटेल गुर्जर, दिनेश जाट, मुकेश पटेल, रामविलास जायसवाल, मनोहर सोलंकी, आबिद खान, सादिक रोमियो, पवन मीणा, आर्यन जाट, शुभम शर्मा, मनोज जाट, कपिल जाट नन्दी, बलराम यादव, अशोक दया, राजू सारण, रामचंद्र मीणा, मकबूल खान, मुकेश माचरा, राकेश भाकर, पवन सेन, शहीद शाह, असलम खान आदि कई किसान एवम युवा साथी उपस्थित रहे।