Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम जामगोद में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान का किया शुभारंभ

 कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम जामगोद में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान का किया शुभारंभ



------------

       देवास, 21 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिले के ग्राम जामगोद के सांवरिया सेठ आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान का शुभारंभ कर स्व सहायता समूह की दीदियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, जिला परियोजना प्रबंधक शीला शुक्ला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती अंकिता अलावा जिला प्रबंधक कृषि श्री पंकज ठाकुर, वि.ख. प्रबंधक बिंदिया शर्मा, एबीएम अनिता चौहान, सरपंच श्रीमती रेखा राठौर, पंचायत सचिव, सह सचिव सरपंच प्रतिनिधि श्री कपिल राठौर, श्रीमती पूजा डोरिया, श्रीमती रेखा मेहता, श्रीमती संगीता एवं श्रीमती रूक्मिणी शर्मा सहित ग्रामीण समूह की दीदीयां उपस्थित थीं।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि स्व सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। अब वे छोटे-छोटे के काम के अलावा अन्य कामों को भी कर रही है। ग्राम जामगोद में स्व सहायता समूह द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान गांव अन्य महिलाओं को प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि  प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्व सहायता समूहों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से अभिसरण कर उचित मूल्य की दुकान संचालन के क्षेत्र में भी आय अर्जन का अवसर उपलब्ध कराया गया है। आप इस काम को बहुत इमानदारी से पूर्ण करें और प्रतिमाह समय पर खाद्यान्न वितरण करें।

 कलेक्टर श्री गुप्ता ने नारी शक्ति स्व सहायता समूह की श्रीमती चांदनी और समूह सदस्यों द्वारा बनाई जा रही सजावटी सीरीज देखी व विस्तृत जानकारी प्राप्त की। समूह की श्रीमती संगीता ने चर्चा करते हुये बताया कि समूह से जुड़कर मजदूरी छोड़ी स्वयं पत्तल दोना और सिलाई कार्य करती हैं और पति को पिकअप वाहन खरीदवाया है।

 सीईओ जिला पंचायत श्री चौहान ने दीदीयों को राशन दुकान संचालन, वाहन संचालन, तथा सीरीज निर्माण गतिविधियों का अवलोकन करते हुए सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। सीईओ जिला पंचायत श्री चौहान ने कहा कि स्व सहायता समूहों से जुड़कर बहने अपने साथ अपने परिवार को भी आत्मनिर्भर बना रही है, यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है। ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बने समूह और संगठन ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक उन्नति की नयी इबारत लिख रहे हैं। स्व सहायता समूह की महिलाओं को मुनगा (सहजना) के 1000 पौधे वितरण किए गये। जिला परियोजना प्रबंधक शीला शुक्ला ने अधिकारी द्वय को जामगोद में स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया।