कल
शिप्रा नदी तट पर भुट्टे खाने का आनंद लिया। क्षिप्रा नदी तट पर मेले का सा माहौल बना हुआ था क्योंकि इंदौर और देवास सहित आसपास के गांव के सभी लोग खुशनुमा मौसम का आनंद लेने के लिए क्षिप्रा तट पर उपस्थित थे सभी लोग भुट्टे खा कर उसके छिलके और कचरा हर जगह पटक रहे थे
जिन्हें माँ क्षिप्रा नदी बचाओ समिति के अध्यक्ष राजेश बराना प्रजापति द्वारा समझाइश देकर भुट्टे उसके छिलके इत्यादि कचरे को डस्टबिन में डालने का अनुरोध किया गया
आप सभी से भी अनुरोध है कि क्षिप्रा नदी नए पुल और तट पर भुट्टे खाने के लिए अवश्य जाएं। भुट्टे के व्यापारियों से अनुरोध है कि साथ में डस्टबिन रखें और भुट्टे खाने वाले ग्राहकों से कहे की डस्टबिन के अंदर ही भुट्टे और कचरे को डालें।
मगर गाड़ियां सही तरीके से सर्विस रोड पर लगाएं फिर भुट्टे का आनंद लें ताकि आने जाने वाले को कोई तकलीफ ना हो एक्सीडेंट की संभावना ना बने।
लेकिन कचरा यहां वहां ना डालकर डस्टबिन का उपयोग करें।
और नदी तट को गंदा होने से बचाएं।।

