Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी दयालुता दिखाते हुए दुर्घटना में घायल युवकों को वहां रुक कर उन्हें हॉस्पिटल भिजवाया

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले के गुजरते समय आज सुबह एक एक्सीडेंट की घटना हुई तो मुख्यमंत्री ने तुरंत काफिले को रुकवाया और दुर्घटना के बाद सहमे दो युवकों को देखकर वे उनके पास गए। उन्हें सांत्वना दी और तुरंत अस्पताल भिजवाया।


आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में स्मार्ट पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम के बाद लालघाटी में एक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। जब उनका काफिला वीआईपी रोड से गुजर रहा था तो कुछ लोग भीड़ लगाकर खड़े थे और दो युवक नए कपड़े पहने थे लेकिन दर्द से कराह रहे थे। उन्होंने काफिला रुकवाया और उन युवकों के पास पहुंचे। इनमें से एक खानूगांव का साजिब था तो दूसरा उसका मित्र था। दोनों ईद मनाने जा रहे थे कि दुर्घटना के शिकार हो गए। सीएम ने अपने सुरक्षाकर्मियों को दोनों युवकों को अस्पताल भिजवाकर इलाज के लिए कहा।