Type Here to Get Search Results !

पार्षद की शिकायत पर नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यवाही करने पहुंचे

देवास अजब है सबसे गजब है नगर पालिका देवास से नगर पालिका निगम देवास हो जाने के बाद भी नगर निगम के अनोखे क्रियाकलाप सामने आ ही जाते हैं


  देवास के वार्ड क्रमांक 39 ईदगाह रोड के समीप संचालित होने वाली मटन मुर्गे की दुकानों पर गंदगी फैलाने और दुकानों को ढंककर नहीं रखने की शिकायत पर क्षेत्रीय पार्षद बाली घोसी ने निगम अधिकारियों के साथ जाकर करवाई चालानी कार्यवाही।

यहां पर सवाल ये उठता है कि नगर निगम अधिनियम 1956 के दिशा निर्देशों की अवहेलना करते हुए गैर कानूनी तरीके से बिना लाइसेंस लिए यह मटन मुर्गे की यह दुकाने संचालित ही कैसे हो रही है, और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इन्हें सील करने की बजाय मात्र एक दुकान पर चालानी कार्यवाही कर दूसरी सब दुकानो को क्यों छोड़ रहे हैं। आखिर इन अधिकारियों को कानून ताक पर रखकर सांठगांठ से यह सब करने का अधिकार इजाजत किसने दी???