Type Here to Get Search Results !

कृषक श्री कैलाश ने आधुनिक खेती अपनाकर कृषि को बनाया लाभ धंधा, अब हो रही है अच्छी आय



कृषक श्री कैलाश ने आधुनिक खेती अपनाकर कृषि को बनाया लाभ धंधा, अब हो रही है अच्छी आय


--------- 

कृषक श्री कैलाश ड्रिप मल्चिंग तकनीक से कर रहे हैं मिर्च की खेती

-------

प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे हैं धन्यवाद

----------

देवास, 25 अप्रैल 2023/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है कि खेती लाभ का धंधा बने। इसके लिए कई किसान हितैषी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ एवं कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा बताई जा रही खेती की आधुनिक तकनीक को अपनाकर कृषक अब आर्थिक तौर पर समृद्ध हो रहे हैं। इन्हीं किसानों में देवास जिले के ग्राम सातागांव विकासखंड खातेगांव के कृषक श्री कैलाश पिता श्री भेरूलाल हैं, जिन्होंने उद्यानिकी विभाग से मार्गदर्शन पाकर आधुनिक पद्धति से खेती करना प्रारंभ किया। जिससे उनकी अच्छी आय होने लगी और खेती लाभ का धंधा बन गया। इसके लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।

कृषक श्री कैलाश ने बताया कि पहले वे पारंपरिक रूप से गेहूं, सोयाबीन की खेती करते थे, जिससे उन्हें लागत के अनुपात में मुनाफा प्राप्त नहीं हो रहा था। फिर उन्हें उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा उद्यानिकी फसलों एवं सिंचाई पद्धति के बारे में बताया। जिसे उन्होंने अपनाया तथा उनके मार्गदर्शन में खेती करना प्रारंभ किया। वे बताते हैं कि द्वारा वर्तमान में 1.75 एकड़ भूमि में मिर्च-सुनिधि की खेती ड्रिप-मल्चिंग पद्धति से की जा रही हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत अनुदान पर प्राप्त ड्रिप सिस्टम लगाकर सिंचाई करते हैं। ड्रिप सिस्टम से सिंचाई करने से पानी की बचत होती है तथा मिर्च का अच्छा उत्पादन प्राप्त हो रहा है। वे बताते हैं कि उन्होंने इस बार लगभग 150 क्विंटल मिर्च निकाली तथा अभी लगभग तीन माह और मिर्च का उत्पादन प्राप्त होगा। उन्हें उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों विभागीय प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन मिलने से उद्यानिकी की नवीन तकनीकी से खेती कर रहे हैं। वे किसान हितैषी योजना का संचालन करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।