Type Here to Get Search Results !

श्री औदुंबर ब्राह्मण महासभा इंदौर द्वारा भगवान परशुराम जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।*

*श्री औदुंबर ब्राह्मण महासभा इंदौर द्वारा भगवान परशुराम जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।*


👉भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पर परंपरा अनुसार बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक निकलने वाली शोभायात्रा का स्वागत महासभा इंदौर ने राजबाड़ा पर मंच लगाकर किया।
अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा सहित समाज के सैकड़ों महिला पुरुषों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर 1000 जनेऊ जोटे विप्र बंधुओं को वितरित किए गए।
👉 महासभा द्वारा धर्मशाला भवन में प्रातः भगवान परशुराम जी की तस्वीर पर माल्यार्पण परशुराम चालीसा का पाठ एवं आरती की गई व प्रसाद वितरित किया गया।
👉फूटी कोठी चौराहे से बड़ा गणपति तक परशुराम शोर्य यात्रा वाहन रैली में समाज के अनेक महिला पुरुषों ने सहभागिता की।