Type Here to Get Search Results !

मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने दिया बयान, कहा : अगर RSS को आतंकवाद साबित किया तो छोड़ दूंगा राजनीति




PFI के खिलाफ छापेमारी और देश विरोधी गतिविधियां पाए जाने के बाद सरकार ने इस संगठन पर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं पीएफआई पर बैन के खिलाफ कई नेताओं ने बयानबाजी भी सामने आई। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आरएसएस को लेकर विवादित बयान दिया। 


दरअसल पीएफआई पर बैन लगने के बाद दिग्विजय सिंह ने अपने एक बयान में आरएसएस और पीएफआई की तुलना करते हुए आरएसएस पर भी बैन लगाने की मांग कर दी थी। उन्होंने कहा कि अगर पीएफआई पर बैन लग सकता है तो आरएसएस पर क्यों नहीं? साल 2018 में भी दिग्विजय सिंह ने अपने एक बयान में कहा था कि जितने भी हिंदू आतंकी सामने आए हैं, वो सब आरएसएस से जुड़े रहे हैं। 



लालू प्रसाद यादव ने भी पीएफआई पर बैन लगाने के सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संघ पर भी बैन लगाया जाए। संघ भी पूरे देश में हिंदू सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रहा है, जो पीएफआई की तरह ही है। इसलिए इसे भी बैन किया जाना चाहिए। 



इन बयानों को लेकर जबलपुर पहुंचे प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि हम बचपन से स्वयंसेवक हैं और अगर कोई कहता है कि आरएसएस आतंकवादी संगठन है तो उनकी सोच को मैं प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने अगर आरएसएस को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। 


वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में दिग्विजय सिंह के शामिल होने पर कहा कि अगर दिग्विजय सिंह अध्यक्ष बनते हैं, तो मध्य प्रदेश के साथ देश का भी बंटाधार करेंगे। कांग्रेस का अध्यक्ष बनना यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। 


उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसा। राहुल गांधी की शादी न करने वाले बयान विजय शाह ने कहा कि 50 साल तक शादी नहीं होती तो समाज में चर्चा होना लाजमी है। या तो ब्रह्मचर का पालन करें या फिर शादी ना करने की घोषणा कर दे।